यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी, सीएम योगी ने किया ऐलान, ‘पुलिस में होंगी एक लाख भर्तियां’

पुलिस में होंगी एक लाख भर्तियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को घोषणा की कि अगले 2 साल में प्रदेश पुलिस में 1 लाख नौजवानों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री ने रविवार को वाराणसी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की बैठक और सदस्यता कार्यशाला में अपने संबोधन में कहा कि अगले दो साल में उत्तर प्रदेश पुलिस में एक लाख नौजवानों की भर्ती की जाएगी। योगी ने कहा कि आने वाले दो वर्षों में दो लाख नौजवानों को सरकारी नौकरियों में भर्ती किया जाएगा। उन्होंने अपनी सरकार की सराहना करते हुए कहा, कि आज प्रदेश में युवाओं के साथ कोई भेदभाव नहीं होता। युवाओं को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी से जोड़ा जा रहा है। योगी ने दावा किया कि विगत साढ़े 7 वर्ष में उनकी सरकार ने साढ़े 6 लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरी दी है। उन्होंने कहा कि बीते कल (शनिवार) ही हमने प्रदेश में सबसे बड़ी पुलिस भर्ती प्रक्रिया की लिखित परीक्षा सकुशल संपन्न कराई, जिससे 60200 से ज्यादा युवाओं को पुलिस बल में सेवा देने का मौका मिलेगा।

सीएम योगी ने कहा कि अगले 2 साल के अंदर हम दो लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं। मैं जो कह रहा हूं नोट करना दो लाख सरकारी नौकरी। जिसमें से 60 हजार 200 से अधिक नौजवानों को लिए पुलिस भर्ती की प्रक्रिया जारी है। पांच दिन में लिखित परीक्षा हो रही है, परिंदा पर भी नहीं मार सकता. अगर किसी ने सेंध लगाने की कोशिश की तो आजीवन कारावास की सजा और संपत्ति जब्ती होगी।

वहीं सीएम योगी ने ऐलान किया कि अगले 2 वर्ष के अंदर उत्तर प्रदेश पुलिस 1 लाख नौजवानों की भर्ती करने जा रही है, इसमें से 20% हम बेटियों की भर्ती करने जा रहे हैं। बेटियों की भर्ती इसलिए कि अगर वह पुलिस में भर्ती होगी तो समाजवादी पार्टी से जुड़े शोहदों की ठुकाई करेगी, इनकी गुंड़ागर्दी का उपचार भी करेगी और सड़कों पर भी उनसे निपटेगी।

रोजगार के नए अवसर

इस घोषणा से प्रदेश के युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। पुलिस विभाग में इतनी बड़ी संख्या में भर्तियां होने से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री योगी ने यह भी कहा कि इन भर्तियों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होगा और सभी योग्य उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा।

महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इन भर्तियों में 20 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। यह कदम महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। महिलाओं की भर्ती से पुलिस बल में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और समाज में उनकी स्थिति मजबूत होगी।

पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया

सीएम योगी ने यह भी सुनिश्चित किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment