Reliance AGM 2024: शेयरधारकों को मिली बड़ी खुशखबरी, हर शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर

Reliance AGM 2024

29 अगस्त 2024 – रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपनी 2024 की वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान अपने शेयरधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की। कंपनी ने हर शेयरधारक को एक बड़ा उपहार देते हुए घोषणा की कि उन्हें उनके पास मौजूद हर शेयर पर एक बोनस शेयर मिलेगा। इस खबर ने शेयरधारकों में भारी उत्साह पैदा कर दिया है।

बोनस शेयर की घोषणा

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने AGM के दौरान इस बोनस शेयर की घोषणा की, जिससे निवेशकों को बड़ी राहत और खुशी मिली। उन्होंने बताया कि रिलायंस की वृद्धि और सफलता का एक प्रमुख कारण उसके शेयरधारक हैं, और यह बोनस शेयर उनके प्रति आभार व्यक्त करने का एक तरीका है।

15:48 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: सौर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल का उत्पादन
रिलायंस साल के अंत तक सौर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल का उत्पादन शुरू करेगी
15:30 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: जामनगर में बनेगी डीप टेक, बायो-एनर्जी
सेंटर बनाएगी
15:08 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: जियोसिनेमा पर आईपीएल ने बनाया रिकॉर्ड
JioCinema पर IPL दुनिया में सबसे ज्यादा देखा और स्ट्री म किया जाने वाला इवेंट बन गया
15:03 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: 1840 नए स्टोर
रिलायंस रिटेल ने इस साल 1840 नए स्टोर खोले। कंपनी ने 17814 करड़ रुपये इक्विटी फंड के
जरिए जुटाए
15:02 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: रिलायंस रिटेल की फाइनेंशिनें यल परफॉर्मेंस
रिलायंस रिटेल ने 11,101 करोड़ रुपये का नेटप्रॉफिट कमाया जो पिछले साल की तुलना में 28
फीसदी ज्यादा है।
15:00 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: रिलायंस रिटेल बिजनेस की जानकारी
ऑम्नि-चैनल मॉडल (Omni-Channel Model) के चलते रिलायंस रिटेल ने नई ऊंचाइयों को
छुआ। देशभर में करीब 19000 रिला यंस रिटेल स्टोर
14:58 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: Disney+Hotstar के साथ कंटेंट क्रिएशन के लिए पार्टनरशिप का एलान किया
14:56 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: मीडिया बिजनेस का रेवेन्यू 10 हजार करोड़
मीडिया बिजनेस का रेवेन्यू 10 हजार करोड़ रहा। जियोसिनेमा ने कम समय में तेजी से बड़ी
सफलता पाई है।
14:53 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: जियो से जुड़े बड़े ऐलान
डीप-टेक इनोवेशन और AI से जुड़े बड़े ऐलान
Jio AI
JioPhone AI
JioCloud
14:51 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: नया JioHome ऐप
नए JioHome ऐप के साथ यूजर्स अपने घर पर वाई-फाई, AC आदि स्मार्ट डिवाइसेज को
मैनेज कर सकते हैं। इसके अलावा मैलवेयर डिटेक्शन और गेस्ट वाई-फाई मैनेजमेंट फीचर भी
इसमें है।
14:46 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: Reliance ने लॉन्च किया नया JioTV OS
जियोटीवीओएस को 4K Ultra HD, Dolby Vision और Dolby Atmos जैसे व्यूइंग
एक्सपीरियंस के साथ लॉन्च किया है।
14:45 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: जामनगर में रिलायंस का डेटा सेंटर
रिलायंस गुजरात के जामनगर में Gigawatt-scale, AI-ready डेटा सेंटर बनाएगी।
14:40 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: दिवाली से जियो एआई क्लाउड वेलकम
ऑफर
Jio AI Cloud Welcome Offer- जियो ग्राहकों को 100 जीबी फ्री क्लाउड स्टो रेज मिलेगी।
14:38 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: Jio Institute के साथ साझेदारी
कटिंग -एज AI प्रोग्राम डिवेलप करने के लिए Jio Institute के साथ साझेदारी। एआई
सर्विसेज लग्जरी नहीं बल्कि हर डिवाइस पर हर किसी के लिए एआई टेक्नोलॉजी उपलब्ध होनी
चाहिए
14:37 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: देश के हर कोने में पहुंचे AI का फायदा
एआई से फायदा इन चार को सबसे ज्यादा पहुंचाने का लक्ष्य
एग्रीकल्चर- AI Farmers (खेती से जुड़ी नई खोजें, पेस्टिसाइड्स से जुड़ी हर डिटेल)
एजुकेशन- AI Teachers (हाई क्वॉलि टी एजुकेशन उपलब्ध कराना)
हेल्थकेयर- AI Doctors (भारत को एक स्वस्थ और फिटनेस देश बनाना)
Small Business (छोटे कारोबार)- AI के साथ छोटे कारोबारियों की ताकत बढ़ेगी और भारत
आगे बढ़ेगा
14:30 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: AI हमारे हर काम का हिस्सा
जियो के साथ हम हमेशा कटिंग-एज टेक्नोलॉजी के साथ फोरफ्रंट पर रहे हैं। अब हमारे द्वारा
किए जाने वाले हर काम में AI जरूरी पार्ट बन गया है। JioBrain के साथ Artificial
Intelligence टूल का ऐलान
14:28 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates:70,000 अस्पतालों को हाईस्पीड इंटरनेट से
कनेक्ट करना
1.5 लाख से ज्यादा स्कूलों और 70,000 अस्पतालों को हाईस्पीड इंटरनेट से कनेक्ट करना
हमारा मकसद। ये इंस्टीट्यूशन देश की बैकबोन हैं
14:27 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: 100 दिनों में 1 मिलियन जियो एयरफाइबर
ग्राहक
100 दिनों में जियो एयरफाइबर को 1 मिलियन ग्राहकों ने एडॉप्ट किया। हमारा मकसद रिकॉर्ड
स्पीड पर 100 मिलियन ब्रॉडबैंड ग्राहकों को बनाना है।
14:26 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: जियो भारत से देश के आधे 2जी ग्राहक 4जी
पर हुए अपग्रेड
जियो भारत पहल के चलते देश के आधे 2जी ग्राहकों ने 4जी नेटवर्क पर आने का फैसला किया।
जियो भारत के तहत जियो ने किफायती 4जी फीचर फोन उपलब्ध कराए
14:24 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: सबसे तेजी से बढ़ने वाली कंपनी जियो
पिछले साल हमने जियो true 5G का रोलआउट पूरा किया। जियो ट्रू 5जी अब देश के हर कोने
में है। जियो ने भारत को 5G Dark से 5G Bright में ट्रां सफॉर्म किया। 5जी स्टैंडअलोन
आर्किटेक्चर के साथ जियो दुनिया की सबसे तेजी से 5जी नेटवर्क उपलब्ध कराने वाली कंपनी
बनी।
14:22 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: जियो का नेट प्रॉफिट
जियो का नेट प्रॉफिट पिछले साल 20 हजार करोड़ रुपये रहा
14:22 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: रिलायंस की फाइनेंशिनें यल परफॉर्मेंस
रिलायंस की फाइनेंशिनें यल परफॉर्मेंस
कंसोलिडेटेड टर्नओवर: 10,00,122 करोड़ रुपये
EBIDTA: 1,78,677 करोड़ रुपये
नेट प्रॉफिट: 79,020 करोड़ रुपये
एक्सपोर्ट्स: 2,99,832 करोड़ रुपये
14:19 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: 490 मिलियन की फैमिली जियो
2016 में जियो ने हर किसी को डिजिटल बनाने के लिए बनाने का प्रण लिया। जियो के चलते ही
अब भारत दुनिया का सबसे बड़ा डेटा मार्केट है। दुनियाभर के ग्लोबल मोबाइल ट्रैफिक का 8
प्रतिशत जियो से है। किफायती होने के चलते ही जियो की सर्विसेज हर किसी के लिए उपलब्ध
हैं। 8 सालों में जियो दुनिया की सबसे बड़ी डेटा कंपनी बन गई है। आज जियो 490 मिलियन की
14:16 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: हम एक डीप-टेक कंपनी: अंबानी
रिलायंस ने 6G, 5G, AI-LLMs, डीप लर्निंग, बिग डेटा, नैरोबैंड iOT आदि में पेटेंट फाइल किए
हैं। अपने रणनीतिक निवेश के साथ, मैं यह साफ कह सकता हूं कि आने वाले समय में रिलायंस
टॉप-30 लीग में अपनी पोजिशन बनाकर रखेगी।
14:14 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: मुकेश अंबानी का कीनोट
मुकेश अंबानी दे रहे रिलायंस इंडस्ट्री ज के बिजनेस से जुड़ी अहम जानकारी …
14:07 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: रिलायंस का शेयरधारकों को तोहफा, हर
शेयर पर मिलेगा 1 बोनस शेयर
रिलायंस इंडस्ट्री ज लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर देगा। कंपनी हर शेयर पर 1 शेयर
बोनस को तौर पर देगी। कंपनी की ओर से एक्सचेंजों में दी गई जानकारी में यह बात सामने
आई। कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी
करने की सिफारिश की जाएगी। इस बाबत बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 5 सितंबर को होगी
13:38 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: Where to watch Reliance AGM
2024?
रिलायंस इंडस्ट्री ज लिमिटेड (RIL) की 47वीं सालाना आम बैठक (AGM) बस थोड़ी देर में 2
बजे शुरू होने वाली है। इस मीटिंग की शुरुआत RIl के चेयरमैन और मैनेजिं ग डायरेक्टर मुकेश
अंबानी के कीनोट के साथ होगी। इस मीटिंग को JioMeet, YouTube, Facebook, X और
Instagram पर कंपनी के चैनल पर लाइव स्ट्री म किया जाएगा। RIL से जुड़ी ज्यादा जानकारी
के लिए व्हाट्सऐप पर +91-7977111111 इस नंबर पर Hi लिखकर भी भेज सकते हैं।
13:17 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: रिलायंस जियो से जुड़े क्या-क्या ऐलान अब
तक Reliance AGM में हुए?
2016 – रिलायंस जियो टेलिकॉम सर्विस लॉन्च
2019 – JioFiber ब्रॉडबैंड कनेक्शन लॉन्च हुए
2022 – Jio 5G सर्विसेज लॉन्च
2023 – बजट फ्रेंडली 4G फोन JioBharat के अलावा JioAirFiber और JioCinema से
पर्दा उठाया गया।
13:10 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: 1 प्रतिशत की तेजी पर रिलायंस शेयर
रिलायंस इंडस्ट्री ज के शेयरों में 1 प्रतिशत तक की तेजी। AGM से पहले शेयर आज 3025 रुपये
पर पहुंच गया। बता दें कि अभी भी यह स्टॉक 1 साल के ऑल-टाइम हाई या नी 3217.60 रुपये
के स्तर से काफी दूर है। 8 जुलाई 2024 को यह शेयर इस प्राइस पर पहुंचा था।
12:52 (IST)
29 Aug 2024
RIL AGM 2024 Meeting Live Updates: रिलायंस रिटेल और जियो के डीमर्जर का
ऐलान संभव
47वीं रिलायंस एजीएम में कंपनी द्वारा पेरेंट कंपनी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के
संभावित डीमर्जर का ऐलान किया जा सकता है। निवेशकों को उम्मीद है कि इसके साथ ही इनके
IPO लाने से जुड़ी बड़ी घोषणा भी हो सकती है।

Leave a Comment